अमेठी: Smriti Irani का एक दिवसीय दौरा कल, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अमेठी। अमेठी में सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र अमेठी आ रही हैं। कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से वे भाजपा कार्यालय आएंगी। यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वह निर्माणाधीन आवास जाएंगी यहां पर उनका कार्यक्रम पीएम की मन की बात के लिए रखा गया है।

 कार्यक्रम को सुनने के बाद वह गौरीगंज कस्बे में  भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल समाजसेवी जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे दोपहर साढें 12 बजे वे वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश उपाध्याय के घर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट वार्ता करेंगे। इसके बाद वे पूर्व जिला अध्यक्ष उमा शंकर पांडे के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगी।

इन सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दोपहर 1 बजे वे  कलेक्ट्रेट पहुंचकर सांसद स्मृति ईरानी सुशासन दिवस में शामिल होते हुए विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का एक साथ लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वाह वापस दिल्ली  के लिए रवाना हो जाएंगी। कार्यक्रम को लेकर सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने कहा की सांसद स्मृति ईरानी के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

संबंधित समाचार