सुल्तानपुर: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कूरेभार, सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित कूरेभार थाना क्षेत्र के इछुरी सागर के समीप बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में हाहाकार मचा है। 

घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के इछुरी सागर के समीप का है। शनिवार की शाम करीब छह बजे अयोध्या की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कूरेभार थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंचे। 

जहां युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के जमोली निवासी रविन्द्र चौरसिया ( 25 ) पुत्र राम सूरत के रूप में हुई । घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:-बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धाओं से बौद्धिक और शारीरिक क्षमता का होता है आकलन: संध्या यादव

संबंधित समाचार