सराहनीय कार्य: बिल्ली को दौड़ाते समय 60 फीट नीचे गिरा कुत्ता, दमकल कर्मियों ने निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छितवापुर में बिल्ली को दौड़ा रहा कुत्ता पांच मंजिला अपार्टमेंट की छत से सीवर पाइप के लिए बनाए गए डक्ट में गिर गया। मौके पर पहुंचे हजरतगंज फायर स्टेशन के दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डक्ट करीब 60 फीट गहरा था।

जानकारी अनुसार छितवापुर में शनिवार दोपहर शिखर कीर्ति अपार्टमेंट की छत पर एक कुत्ता बिल्ली को दौड़ाते हुए चढ़ गया। बिल्ली को पकड़ने के चक्कर में कुत्ता पांच मंजिल से आपर्टमेंट के डक्ट में जा गिरा। अपार्टमेंट के लोगों ने डंक्ट में झांकर कर देखा तो कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दी।

करीब 60 फिट गहरे अपार्टमेंट के डक्ट में गिरे कुत्ते को निकालने के लिए लोगों ने दमकल को सूचना दी। हजरतगंज फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने रस्सी और बाल्टी डालकर कुत्ते को निकालने का प्रयास किया। लेकि, ऊपर से निकालने में सफल नहीं हो पाए। 

जिस पर नीचे से डक्ट को तोड़कर दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद उसे सकुसल बाहर निकाला। चालक ओंकार नाथ राव ने बताया कि पांच दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। गहराई अधिक होने के कारण निकालने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:-नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी शोषण का शिकार, समय पर वेतन नहीं दे रहीं कार्यदायी संस्थाएं

संबंधित समाचार