Top 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.68 लाख करोड़ रुपये घटा, Reliance में सबसे अधिक गिरावट
नई दिल्ली। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 1,68,552.42 करोड़ रुपये घट गया। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक गिरावट का सामन करना पड़ा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 1,492.52 अंक या 2.43 प्रतिशत टूटा था।
ये भी पढ़ें- अगले साल इस्पात क्षेत्र के प्रोत्साहन पर सरकार का खास ध्यान रहने की संभाल
चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बाजार की धारणा कमजोर रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 42,994.44 करोड़ रुपये घटकर 16,92,411.37 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,193.74 करोड़ रुपये गिरकर 5,12,228.09 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 22,755.96 करोड़ रुपये घटकर 8,90,970.33 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 18,690.03 करोड़ रुपये घटकर 4,16,848.97 करोड़ रुपये रह गया।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,014.14 करोड़ रुपये घटकर 6,13,366.40 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 11,877.18 करोड़ रुपये घटकर 6,15,557.67 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,436.04 करोड़ रुपये घटकर 6,30,181.15 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 8,181.86 करोड़ रुपये घटकर 4,78,278.62 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब अपने पास बनाए रखा।
ये भी पढ़ें- कब माना जाएगा भारत को विकसित देश?, पूर्व RBI गवर्नर ने बता दिया है
