सिक्किम हादसा: एटा के लाल का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, हर आंख हुई नम

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

एटा, अमृत विचार। सिक्किम में हुए दर्दनाक हादसे में एटा का लाल लांस नायक भूपेंद्र सिंह भी शहीद हुआ है। भूपेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर शुक्रवार शाम को जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार में चीत्कार मच गई। गांव सहित आसपास के लोग शहीद के घर पहुंचना शुरू हो गए। वहीं आज सुबह जब शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धांजलि देने के लिए बच्चे से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं भी पहुंची। ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर अमर रहे के नारे लगाए। हर शख्स की आंख नम थी। 

बताते चलें कि सिक्किम में सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए। अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव ताजपुर अद्दा निवासी भूपेंद्र सिंह भी वाहन में सवार थे। यह हादसा शुक्रवार दोपहर के समय हुआ।        

ये भी पढ़ें -क्रिसमस पर बसपा सुप्रीमो ने दी बधाई, कहा- धर्मांतरण को लेकर देश में बवाल मचाया जाना अनुचित

संबंधित समाचार