वायु प्रदूषण पर Kanpur Nagar Nigam को नोटिस, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने पूछा रस्वीपिंग मशीन का रूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर नगर निगम को वायु प्रदूषण पर नोटिस जारी हुआ है।

कानपुर नगर निगम को वायु प्रदूषण पर नोटिस जारी हुआ है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने पूछा रस्वीपिंग मशीन का रूट पूछा है।

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम की स्वीपिंग मशीन किस रूट पर कब निकलती है। कितने क्षेत्र में वह सफाई करती है। धूल उड़ते वक्त क्या इंतजाम किए जाते हैं। इन सब सवालों का जवाब नगर निगम को देना होगा। यह सवाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किए हैं।

धूल पर नियंत्रण नहीं होने की वजह से यूपी पीसीबी ने यह सख्त कदम उठाया है। रूट पता चलने के बाद स्वीपिंग मशीन को लेकर निगरानी की जाएगी। एक रिपोर्ट तैयार होगी जो पीसीबी के जरिए प्रशासन को भेजी जाएगी। लापरवाही सामने आती है तो इस पर बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।

औद्योगिक नगरी में प्रदूषण पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है। नतीजा यह है कि आए दिन एक्यूआई दो सौ का पार कर जाती है। शहर में सड़कों पर धुंध छायी रहती है। इससे सड़क पर चल रहे लोगों को सांस संबंधित परेशानियां भी हो रही हैं। धूल उड़ने से लोगों की सेहत को काफी नुकसान हो रहा है।

यूपी पीसीबी ने पहले भी नगर निगम से स्वीपिंग मशीन के रूट की जानकारी मांगी थी। जिससे उसको चलाने के दौरान धूल को लेकर क्या अहतियात बरती जा रही है, इसको लेकर मानिटरिंग की जा सके। लेकिन, पूर्व में नगर निगम ने कोई जानकारी पीसीबी को नहीं दी।

बाद में यह मामला डीएम तक पहुंच गया और फिर जिलाधिकारी विशाखजी ने सख्ती दिखाते हुए पीसीबी को दोबारा नोटिस जारी कर जानकारी लेने के निर्देश दिए थे। क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह धूल ही है।

इस मौसम में हवा में धूल के कण ठहर हाते हैं और ज्यादा ऊंचाई पर नहीं जाने की वजह से नीचे ही इनकी मौजूदगी रहती है। इस वजह से पर्यावरण पर इसका खासा असर पड़ता है और लोगों की सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। स्वीपिंग मशीन की जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद इसको लेकर निगरानी की जाएगी।

बूंदाबांदी ने साफ किया पर्यावरण

सरकारी विभाग भले ही प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं कस पाया हो, लेकिन मौसम ने एक ही दिन में पर्यावरण को काफी हद तक साफ कर दिया। बूंदाबांदी के बाद एक्यूआई सौ के नीचे आ गया और शनिवार को शहर में प्रदूषण की स्थिति संतोषजनक रही।

कई दिनों से प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में चल रहा था। एक्यूआई दो सौ के पार होने की वजह से प्रदूषण बना हुआ था। शहर में सड़कों पर धुंध छायी रहती थी। सरकारी विभाग भी कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे थे। शुक्रवार की देर रात्रि हल्की बूंदाबांदी हुई तो प्रदूषण पर काफी असर पड़ा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर शनिवार को जारी एक्यूआई अंकों में कानपुर को काफी राहत दर्शाई गई है। एक्यूआई 84 के साथ शहर में प्रदूषण की स्थिति संतोषजनक रही। क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि बूंदाबांदी से दूषित कण जमीन में बैठ जाते हैं और धूल कम उड़ती है। इस वजह से हवा काफी हद तक शुद्ध हो जाती है।

संबंधित समाचार