सिक्किम हादसा: ललितपुर के शहीद जवान को जब तीन वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि, तो नम हुईं हजारों आंखें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। सिक्किम में गत शुक्रवार को सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सेना के 16 सैनिक शहीद हो गए थे, जिनमें उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जवान चरन सिंह भी शामिल थे। शहीद चरण सिंह का रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया व शहीद पिता को उनके तीन वर्षीय पुत्र शुभ ने मुखग्नि दी।

इससे पहले शहीद जवान चरन सिंह का पार्थिव शरीर आज सेना के जवान ललितपुर लाये व उनके पैतृक ग्राम सौजना ले जाया गया। गांव में हजाराें की संख्या में लोग शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए मौजूद थे, जब अपने शहीद पति को उनकी पत्नी ने देखा तो वह बेहोश होकर गिर गईं।

Image Amrit Vichar(12)
फोटो: सोशाल मीडिया

 

चरण सिंह के पिता हुकुम सिंह ने अपने बेटे की शहादत पर खुशी जताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो वह अपने पोते को भी देश की सेवा के लिए फौज में भेजेंगे। परिवार द्वारा अंतिम दर्शन कर लेने के उपरांत राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया व शहीद पिता को उनके तीन वर्षीय पुत्र शुभ ने मुखग्नि दी।

इस अंतिम संस्कार में राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिलाधिकारी आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी सहित जनप्रतिनिधि व हजारों की संख्या में जन सैलाब उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें;-Auraiya News : किसान के बेटे अभिषेक तिवारी ने किया UPSC में टॉप, ऑल इंडिया में पाई पहली रैंक

संबंधित समाचार