बस्ती में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कलवारी थानाक्षेत्र के भेड़िया गांव में रविवार को आम की पेड़ से लटकता हुआ एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की दोपहर में भेड़िया गांव निवासी श्याम उर्फ श्याम चंद (26) का शव आम की पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि युवक की फरवरी में शादी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्म हत्या के कारण पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: धोखाधड़ी मामले में बैंक सहायक शाखा प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार