Kanpur News : मुकदमा विवेचना को गए दरोगा को महिला ने बंधक बनाकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में महिला ने दरोगा को बंधक बनाकर पीटा।

Kanpur News कानपुर में मुकदमा विवेचना को गए दरोगा को महिला ने बंधक बना लिया। इसके बाद महिला ने दरोगा की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News ककवन थाना क्षेत्र मे एक मुकदमे का नोटिस तामील कराने गए दरोगा को परिजनों ने बंधक बनाकर पीटा। घटना विषधन कस्बे के एक मजरे की है शाम चार बजे चौकी मे तैनात प्रशिक्षु दरोगा गर्वित त्यागी और एक सिपाही माधव के साथ एक मुकादमें मे वादी पक्ष को नोटिस तामील कराने गए थे।

इसी दौरान महिला ने दरोगा को कमरे मे बैठाकर दरवाजा बंद कर लिया और मारपीट करने लगी जिसके बाद दरोगा ने महिला की जमकर पिटाई की और बाद मे महिला शोर मचाने लगी। शोर सुन कर महिला के परिजनों ने भाग कर महिला को दरोगा से बचाया और बाद मे परिजनों ने बंधक बनाकर दरोगा को पीटा।

किसे तरह प्रशिक्षु दरोगा गर्वित को बचाने के लिए मोहल्ले वालो ने पीआरवी 112 पर सूचना दी जिसके बाद पीआरवी फोर्स के साथ चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने व पीआरवी पुलिसकर्मियों ने दोनो पुलिसकर्मी को छुड़ाया। मामला जब प्रकाश मे आया तो ककवन थाना प्रभारी प्रेमचंद ने दबिश देकर दरोगा से मारपीट करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। 

दरोगा पर पैसे मांगने का आरोप 

आईपीसी 366 के मुकादमें मे प्रशिक्षु दरोगा द्रारा वादी परिजनों से पैसे की मांग का आरोप लगाया गया है कि दरोगा ने पैसे की मांग की थी जिसपर नराज परिजन भड़के थे। बस उसी खुन्नस मे नोटिस देने गए दरोगा को महिला ने कमरे बंधक बनाया और शोर मचा कर दरोगा से हाथापाई की जिसमें दरोगा ने महिला को पीटा है जिसका बीडीयो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

संबंधित समाचार