बरेली: पंचायत में निकाह करने से किया इनकार, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति की मौत के बाद महिला से सहानुभूति जताकर गांव का युवक एक वर्ष तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तब युवक ने उसके साथ मारपीट की। पड़िता ने थाना बिथरीचैनपुर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की, …

बरेली, अमृत विचार। पति की मौत के बाद महिला से सहानुभूति जताकर गांव का युवक एक वर्ष तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तब युवक ने उसके साथ मारपीट की। पड़िता ने थाना बिथरीचैनपुर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पुलिस फैसला कराने की फिराक में रही। शनिवार को हुई पंचायत में भी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। तब युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

बिथरी इलाके के एक गांव में रहने वाली वाली महिला के चार बच्चे हैं। उसके पति की मौत करीब एक वर्ष पहले हो चुकी है। इसी दौरान गांव को एक युवक महिला से सहानुभूति जताता रहा। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसके सामने निकाह का प्रस्ताव रखा। तब वह तैयार हो गई। लेकिन युवक ने कहा कुछ दिन बाद निकाह करेगा।

इसके बाद आरोपी उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करता रहा। करीब एक माह पूर्व महिला ने जब आरोपी पर दबाव बनाया तब वह मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की जुगत में जुटी रही। शनिवार को पंचायत हुई। बताते हैं कि इसमें पुलिस भी मौजूद थी।

पंचायत में लोगों ने युवक पर दबाव बनाया कि वह पीड़िता से निकाह कर ले। लेकिन युवक ने इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है।

संबंधित समाचार