अयोध्या: अवध University ने घोषित की आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की Date 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीए, बीएससी व बीकाॅम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तारीख घोषित की गई। छात्र-छात्राएं 4 जनवरी तक परीक्षा शुल्क के साथ आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा फार्म 6 जनवरी तक महाविद्यालय में जमा करना होगा। आनलाइन परीक्षा फार्म का 7 जनवरी तक सत्यापन किया जायेगा। वहीं प्रथम सेमेस्टर में बैक लाॅग व अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाइन परीक्षा फार्म भरना होगा।

परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया है कि प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म भरते समय सर्वप्रथम यूआईएन व जन्मतिथि को अंकित करते हुए फार्म भरेंगे। वहीं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं द्वितीय सेमेस्टर के अनुक्रमांक अंकित करते हुए आवेदन करेंगे। यदि किसी छात्र-छात्रा द्वारा त्रुटि हो जाती है तो ऐसी दशा में आवेदित परीक्षा फार्म महाविद्यालय द्वारा संशोधन किया जायेगा। विश्वविद्यालय द्वारा यदि किसी महाविद्यालय में संबंधित पाठ्यक्रम या विषय की सम्बद्धता सत्र 2022-23 के लिए प्राप्त नही है। फिर भी ऐसे छात्र-छात्राओं का परीक्षा फार्म सत्यापित किया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय की होगी। 

मीडिया प्रभारी डाॅ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीए, बीएससी व बीकाॅम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर सत्र 2022-23 की परीक्षाएं जनवरी माह में कराई जानी प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: बकाया जमा न करने पर 10 उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन

संबंधित समाचार