सुल्तानपुर: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई अहिबरन महाराज की शोभायात्रा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। श्री बरनवाल सभा की ओर से पूर्वज सूर्यवंशी सम्राट महाराजा अहिबरन जी की जयंती श्री बरनवाल सभा की ओर से धूमधाम से मनाया गया। सहयोगी इकाई श्री बरनवाल युवक संघ तथा श्री बरनवाल महिला संघ के पदाधिकारी भी उल्लास के साथ शामिल हुए। 

अहिबरन उद्यान में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल एवं अजय कुमार जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि दिनेश चौरसिया, सभा के संरक्षक गुलाब चन्द्र बरनवाल, संरक्षक जितेंद्र कुमार बरनवाल एवं तीनों इकाई के अध्यक्ष ने माल्यार्पण किया। इसके बार डीजे, रथ, घोड़ा आदि के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अहिबरन चौराहे से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए जिला अस्पताल, डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा, चौक घंटाघर होते हुए अहिबरन चौराहा पर समापन किया गया। मार्ग में जीएन रोड पर  शिवकुमार बरनवाल, डाकखाना चौराहा पर जायसवाल समाज, शाहगंज चौराहे के पास रामगोपाल बरनवाल द्वारा शोभायात्रा  का भव्य स्वागत किया गया। इसके पहले शोभायात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रामलीला मैदान में कार्यक्रम का समापन किया गया।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: आप सांसद संजय सिंह का यूपी सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- बड़ा घोटाला है Investor Summit

संबंधित समाचार