हरदोई: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को करना पड़ रहा है घंटों इंतजार

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

हरदोई, अमृत विचार। जिले में बीती रात से पड़ रहे भीषण कोहरे ने ट्रेनो की गति पर ब्रेक लगा दिया है।कोहरे के चलते हरदोई स्टेशन पर पहुँचने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो की देरी से चल रही है। 

हरदोई पहुँचने वाली ट्रेनों में 15012 चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली सहारनपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सुबह के 6 बजकर 56 मिनट से 4 घंटे की देरी से सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर पहुँची,13308 फिरोजपुर से चलकर धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 7 बजकर 46 मिनट से 3 घंटा 34 मिनट की देरी से 11 बजकर 20 मिनट की देरी से पहुँची,13006 अमृतसर से चलकर हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल अपने निर्धारित समय सुबह के 8 बजकर 24 मिनट से 2 घंटे 43 मिनट की देरी से 11 बजकर 07 मिनट पर हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुँची। 

इसी तरह 22355 पाटलिपुत्र से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 7 बजकर 50 मिनट से 3 घंटा 56 मिनट से देरी से 11 बजकर 46 मिनट की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुँची,15075 शक्तिनगर से चलकर टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 9 बजकर 48 मिनट से 1 घंटे 48 मिनट की देरी से 11 बजकर 36 मिनट पर हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुँची,12232 चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के 6 बजकर 26 मिनट से 2 घंटे 46 मिनट की देरी से 9 बजकर 12 मिनट पर हरदोई पहुँची वही 15909 डिब्रूगढ़ से चलकर लालगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस आज हरदोई स्टेशन पर निरस्त रही।

अवध आसाम एक्सप्रेस के निरस्त होने से मुरादाबाद,दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते रेल यात्रियों को ठंड में स्टेशन पर बैठकर अपनी ट्रेन का इंतज़ार करना पड़ा। रेल प्रशासन ने बताया कि कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो जाती है। लोको पायलटों को सिग्नल देखने मे काफी समस्या होती है जिसके चलते ट्रेनें लेट हो जाती है। 

ये भी पढ़ें -झांसी पहुंचे अखिलेश यादव, जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक से की मुलाकात, भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

संबंधित समाचार