अमरोहा: पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश, तिगरी में गंगा उफान पर
अमरोहा,अमृत विचार। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से गंगा उफान पर आ गई है। बृजघाट और तिगरी में गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जिससे पुरोहितों की झोपड़ियां गंगाजल में डूब गई। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गजरौला क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में पानी पहुंच गया और खेतों में …
अमरोहा,अमृत विचार। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से गंगा उफान पर आ गई है। बृजघाट और तिगरी में गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जिससे पुरोहितों की झोपड़ियां गंगाजल में डूब गई। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गजरौला क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में पानी पहुंच गया और खेतों में बाढ़ का पानी भरने से किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बाढ़ का पानी ग्रामीणों के खेतों में भर जाता है।जिससे खेत में काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गजरौला क्षेत्र के अलावा मंडी धनोरा के कई गांवों तक में पानी पहुंचने से ग्रामीण खासे परेशान रहते हैं। बाढ़ खंड विभाग ने तिगरी में अपनी चौकी बना ली है डीएम उमेश मिश्र ने निर्देश दिए कि गंगा के जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जाए।
