जौनपुर: उप जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, जौनपुर। स्थानीय विकासखंड के लमहन ग्राम सभा में सोमवार को एसडीएम बदलापुर डॉक्टर प्रदीप ने कंबल वितरण किया। बता दें कि यह कंबल वितरण का कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा गरीब असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में 30 लोगों को कंबल वितरण किया गया। वहीं कंबल पाने के बाद गरीब लोगों का चेहरा खिल उठा।

इस कार्यक्रम का आयोजन और अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र पाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने कहा कि गरीब और असहाय की मदद करना मनुष्य का परम कर्तव्य है। इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। जो भी क्षेत्र के संभ्रांत सक्षम व्यक्ति है उनको आगे आकर गरीब लोगों को इस ठंड में कंबल वितरण करके मदद करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन धनियामऊ मंडल संयोजक आनंद मिश्रा ने किया। इस मौके पर हल्का लेखपाल, आगनबाड़ी सरोज मिश्रा, गांव और क्षेत्र के संभ्रांत लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: फसल की बर्बादी से बिफरे किसान, छुट्टा गौवंशों को पुल पर घेर कर लगाया जाम

संबंधित समाचार