काशीपुर: पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। छात्रा को अगवा किए जाने के प्रयास व मां से अभ्रदता करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने जाती है। जहां 28 फरवरी 2020 को उसकी पुत्री को कोचिंग सेंटर से बाहर बुलाकर काशीपुर निवासी एक युवक व उसके साथियों ने जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया और तमंचे दिखाकर उसे अपने साथ ले जाने का दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।
युवती ने बमुश्किल वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जिसकी शिकायत करने युवक के घर गए तो युवक ने नाबालिग की मां के साथ अभद्रता व मारपीट की। जिसमें पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद पॉक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
