Kanpur Accident : बाइक डिवाइडर से टकराने में एक की मौत, दो घायल, मृतक की डेढ़ वर्ष हुई थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Accident कानपुर में हादसे में एक की मौत हो गई।

Kanpur Accident कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के नरेंद्र मोहन सेतु पर बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Accident स्वरूप नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत देर रात बाइक सवार तीन युवक डिवाइडर से टकरा गए। जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हैलट में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।

विनायकपुर निवासी संदीप कुमार धूरिया (28) फिलिपकार्ट कंपनी में कार्यरत थे। भाई अजीत कुमार ने बताया कि रविवार शाम वह अपने दो साथी कर्मियों विशाल सिंह व शिखर के साथ बाइक से स्वरूप नगर की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सीधे मेडिकल कालेज के सामने डिवाइडर पर टकरा गई।

जिससे बाइक चला रहा संदीप व अन्य दोनों लहूलुहान होकर दूर जा गिरे। कुछ ही देर में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा देख आसपास के राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों का इलाज हैलट में चल रहा है। वहीं परिजनों को

जैसे ही घटना की जानकारी हुई, तो चीख पुकार मच गई। संदीप की पत्नी रिनी, मां निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि संदीप की डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी एक बेटी हृदयांशी है। परिजनों के अनुसार वह शाम को घर पर ही था। लेकिन दोस्तों के फोन आने पर वह चला गया।

 

 

संबंधित समाचार