Banda News : सरकारी जमीन के कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नोटिस देने के बाद भी खाली नहीं की थी भूमि
Banda News बांदा में प्रशासन का बुलडोजर चला है।
Banda News बांदा में सरकारी जमीन के कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं सरकारी भूमि खाली कर रहे थे।
बांदा, अमृत विचार। Banda News नरैनी में प्रशासन के बार-बार नोटिस देने के बावजूद मोतियारी गांव में ग्रामीणों ने सरकारी जमीन खाली नहीं की। सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और अवैध तरीके से किए गए जमीन पर कब्जे को बुलडोजर से ढहाकर सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त करा दिया।
बताते चलें, तहसील क्षेत्र के मोतियारी गांव में अग्निशमन स्टेशन की स्थापना की गई थी। अग्निशमन विभाग की जमीन पर गांव के गांव के ही कुछ लोगों ने जबरिया कब्जा कर लिया, जिसकी सूचना अग्निशमन विभाग ने जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि अग्निशमन विभाग की जमीन रकबा 771 पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध तरीके से निर्माण कर घर बना लिया है।
निर्माणाधीन गृहस्वामियों को तहसील प्रशासन ने कई बार नोटिस भी दिया, लेकिन कब्जाधारकों ने भूमि खाली करने करने को तैयार नहीं थे। इस पर सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी रजत वर्मा ने एक टीम को भेजकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जाधारक मैना देवी पत्नी अरविंद व मातादीन के निर्माणाधीन मकान को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर से ढहा दिया गया। टीम में तहसीलदार सत्य प्रकाश के अलावा नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला, अग्निशमन विभाग के एसआई व राजस्व लेखपाल मौजूद रहे।
पीड़िता ने प्रशासन से लगाई गुहार
घर पर बुलडोजर चलाये जाने के दौरान मैना देवी पत्नी अरविंद ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि वे भूमिहीन हैं, उनके पास रहने के लिए कोई जमीन नहीं है। शासन-प्रशासन की ओर से अभी तक उन्हें आवास भी मुहैया नहीं करवा गया है, जिस पर तहसीलदार सत्यप्रकाश ने महिला को आश्वस्त करते हुए पात्रता की जांच कर सरकारी आवासीय पट्टा आवंटित कराने की बात कही।
