अमरोहा: बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को लूटा, हथियार दिखाकर ले भागे नकदी और सोना-चांदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर, अमृत विचार। सोमवार शाम बदमाशों ने हथियार दिखाकर सर्राफा व्यापारी से 65 हजार की नकदी, तीन किलो चांदी समेत तीन लाख से अधिक का माल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। एएसपी ने भी मौका मुआयना किया। घटना से गुस्साए व्यापारी कोतवाली में कार्रवाई को लेकर एकत्रित हुए।

यह घटना कोतवाली क्षेत्र में अस्पताल रोड की है। नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी में मनोज वर्मा का परिवार रहता है। उनकी रहरा अड्डे पर सर्राफा की दुकान है। सोमवार शाम सात बजे मनोज वर्मा दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अस्पताल रोड पर पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया और उनकी बाइक पर लात मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया।

बदमाश उनको हथियार दिखाकर बैग में रखी 65 हजार की नकदी, तीन किलो चांदी व 12 ग्राम सोना लूट कर भाग गए। लूट के बाद व्यापारी की तबीयत बिगड़ गई उन्हें पुलिस ने निजी चिकित्सक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लूट की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाल आरएस पुंडीर मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका।

पुलिस ने आसपास में लगे सीसी टीवी कैमरा की फुटेज खंगाली है। जानकारी के बाद एएसपी राजीव कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया।  उधर, सर्राफा से लूट के बाद अन्य व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया। वे एकत्रित होकर कोवाली पहुंचे। एएसपी ने व्यापारियों को जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि व्यापारी से लूट हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अमरोहा : किसानों ने अधिकारियों को धरना स्थल पर बैठाया

संबंधित समाचार