अमरोहा : किसानों ने अधिकारियों को धरना स्थल पर बैठाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ट्यूवबेलों के विद्युत कनेक्शन व गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग, एसडीएम के आश्वासन पर धरना किया खत्म, आंदोलन की चेतावनी

धरना दे रहे किसानों को सझाते एसडीएम विजयशंकर मिश्र

हसनपुर/अमरोहा, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन सदस्यों ने अधिकारियों का घेराव कर किसानों के ट्यूवबेलों के विद्युत कनेक्शन ने करवाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
 
सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली निगम व गन्ना अधिकारियों को धरना स्थल पर बैठा लिया। किसानों ने कहा कि बिजली निगम की ओर से किसानों के निजी ट्यूबवेलों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर बंद किए जाए। बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गन्ना मून्य शीघ्र घोषित किया जाएं व समय पर भुगतान करें। चंदनपुर चीनी मिल द्वारा मैली पर पैसा बढ़ा दिया गया है। किसानों ने एसडीएम को धरना स्थल पर बुला लिया। उन्होंने समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने धरना खत्म कर दिया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष काले सिंह, संजीव बालियान, सीता आर्य, मोहन बेनीवाल, नितिन त्यागी, आशा रानी, यशोदा, हर्षित गिल, राजीव चौधरी, शकुंतला व धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू ने मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महामंत्री गिरीश पाल सिंह के नेतृत्व में किसान उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि भानू की मासिक पंचायत दो जनवरी को रहरा विकास खंड कार्यालय में होगी। इसमें खंड विकास अधिकारी गंगेश्वरी, त्रिवेणी चीनी मिल के जीएम, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सुपरवाइजर, चकबंदी अधिकारी, खाद एवं रसद विभाग अधिकारी, एसडीओ विद्युत विभाग, उपस्थित होने की मांग की। कहा कि अधिकारी पंचायत में समय से नहीं पहुंचे तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान महेश,सोमपाल सैनी, देवराज, सुरेश, पितांबर, ताराचंद, दिलसुख व निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे।

भाकियू अंबाबता ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हसनपुर। मुजफ्फरनगर में किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अंबाबता ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।  सोमवार को नगर के ब्लाक परिसर स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अंबाबता के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए। कहा कि किसान सरकारी विभाग के किसी भी कार्यालय में जाए तो वहां मौजूद अधिकारी उससे सही व्यवहार करें और उसकी समस्या सुनकर निस्तारण करें। इस दौरान  सुरेंद्र लोहिया, लोकेश, अमरजीत, कुलदीप, तेजपाल सिंह, स्वराज, सतपाल सिंह, कविंद्र, प्रेम जाटव, अमरिंदर, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- संभल: डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का भाजपा पर तंज, कहा- कोरोना को भाजपा ने बनाया राजनैतिक हथियार

संबंधित समाचार