ऑफिस में आती है नींद...खाते ही करता है सोने का मन तो, नो टेंशन..यहां है समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Feel Sleepy In Office: ऑफिस में काम के दौरान नींद आना आम बात है। पूरी रात अच्छी तरह नींद लेने के बाद भी ऑफिस में  नींद आती आने की समस्या भी देखने को मिलती है। ऑफिस में नींद आना दो कारणों के चलते होता है, पहली बात, रात को जब आप सोए तो आपकी नींद की क्वालिटी अच्छी नहीं थी और दूसरा ये कि आपका पाचन तंत्र कमजोर हो गया है। अब सवाल ये उठता है कि आप पहचानें कैसे कि आपकी समस्या क्या है? तो सबसे पहले नींद की क्वालिटी जांचने के लिए इस बात पर गौर करें कि आप रात को कितने घंटे सोए... और जितने घंटे आप सोए उनमें गहरी नींद थी भी या नहीं। क्योंकि अगर आप 7 घंटे से कम सोते हैं, तब भी ऑफिस में काम करते समय नींद आती है। 

ये भी पढ़ें- Health Tips: आपके रसोई में मौजूद ये 5 चीजें वजन कम करने में है रामबाण, घर बैठे ही घटाएं मोटापा

ऑफिस में नींद आने से कैसे बचें?
यदि पूरे 7 घंटे सोने के बाद भी ऑफिस में नींद आ रही है तो आप दिन में एक्सर्साइज जरूर करें और कम से कम 1 घंटा नैचरल लाइट के बीच यानी सूरज की रोशनी में जरूर बिताएं। जरूरी नहीं कि आप धूप में ही बैठें लेकिन ऐसी जगह बैठकर काम करें या वॉक करें, जहां सूरज की रोशनी आ रही हो। ऐसा करने से बॉडी की बायॉलजिकल क्लॉक सही से काम करती है और आपको रात में गहरी नींद आती है। 

यदि आपकी एक्सर्साइज और डे-लाइट में समय बिताना जैसा रुटीन सही है, रात को नींद अच्छी तरह आती है लेकिन फिर भी ऑफिस में नींद आती है तो इसका कारण है आपका पाचन तंत्र कमजोर होना। क्योंकि जिन लोगों का डायजेस्टिव सिस्टम वीक हो जाता है, उन्हें कुछ खाते ही नींद आने लगती है। यानी आप सुबह नाश्ता करके घर से निकलते हैं और ऑफिस पहुंचते-पहुंचते जब नाश्ता डायजेस्ट होने लगता है तो पाचन तंत्र पर प्रेशर आने की वजह से आपको नींद आने लगती है।

तुरंत आराम के लिए क्या करें?

कुछ खाते ही नींद आने से बचना है तो नाश्ता और खाना खाने के बाद ये चीजें खाएं...

  • आधा चम्मच अजवाइन
  • 1 चुटकी हींग
  • 2 चुटकी काला नमक

इन चीजों को गर्म पानी के साथ खा लें। डायजेशन फास्ट होगा और ऑफिस में नींद का असर भी कम होगा, लेकिन यदि आपने दूध से बना कोई भी फूड खाया है तो इस नुस्खे को ना अपनाएं। पेट खराब हो सकता है।

फलियां और डेयरी प्रॉडक्ट ना लें
जब तक पाचन कमजोर है तब तक नाश्ते में हाई प्रोटीन रिच डायट और हरी फलियां जैसे, मटर, बीन्स, दालें, स्प्राउट्स इत्यादि खाने से बचें। इन चीजों के पाचन के दौरान आपको अधिक नींद का अहसास हो सकता है। इनकी जगह आप नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स, ब्लैक कॉफी, ब्लैक-टी, कुकीज, पत्तेदार सब्जियां डालकर तैयार किया गया नमकीन दलिया और पोहा इत्यादि खाएं।
 
लेकिन जितनी भूख लगी हो, उससे थोड़ा कम खाएं. क्योंकि जब पाचन कमजोर होता है तब भूख लगने पर जैसे ही आप भरपेट भोजन या ओवर इटिंग करते हैं तो बॉडी को खाना डायजेस्ट करने के लिए अधिक मात्रा में एनर्जी चाहिए होती है और डायजेशन कमजोर होने के कारण पहले से ही बॉडी में एनर्जी की कमी होती है इसलिए ब्रेन नींद के सिग्नल देने लगता है ताकि बॉडी रेस्ट करे और एनर्जी को स्टोर करके भोजन के पाचन में यूज किया जा सके।

बाकी अपनी समस्या को जड़ से ठीक करने के लिए यहां बताए गए उपाय अपनाने के साथ ही डॉक्टर से जरूर संपर्क करें. क्योंकि लंबे समय तक ऐसा होते रहना किसी अन्य बीमारी या क्रॉनिक डाजेस्टिव इश्यूज के कारण भी हो सकता है।

(नोट- ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें-  Sepsis: दुनिया की सबसे विकट चिकित्सा स्थितियों में से एक सेप्सिस, कोशिका मृत्यु का बन सकता है कारण