Kannauj से Kanpur तक एलिवेटेड फोरलेन हाईवे का निर्माण, GT Road का ट्रैफिक आज से रहेगा परिवर्तित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जीटी रोड का ट्रैफिक परिवर्तित रहेगा।

कन्नौज से कानपुर तक एलिवेटेड फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य जारी है। जिसके लिए जीटी रोड के ट्रैफिक को परिवर्तित किया गया है।

कानपुर, अमृत विचार। कन्नौज से कानपुर तक एलिवेटेड फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य जारी है। इस निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए चौबेपुर से छोटे चार पहिया और दो पहिया वाहन का डायवर्जन किया जा रहा है। मंगलवार से कोई भी वाहन चौबेपुर से कल्याणपुर की तरफ नहीं जा सकेगा। सभी वाहन चौबेपुर से नून नदी के पुल को पार करते हुए बिठूर होकर वापस कोठारी चौराहा होते हुए कल्याणपुर या अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

अगर किसी को चौबेपुर से रामा मेडिकल कॉलेज या किसी अन्य प्रतिष्ठान में जाना होगा वह वापस घूम कर मंधना चौराहे से इन सभी प्रतिष्ठानों में जा सकेंगे। मतलब चौबेपुर से बिठूर और कोठारी चौराहा होते हुए छोटे चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन अपने गंतव्य को जा सकेंगे। कोई भी वाहन चौबेपुर से मंधना की ओर नहीं जाएंगे। बड़े वाहन नो एंट्री समाप्त होने के बाद पूर्व की भांति अपने निर्धारित मार्ग से ही चलेंगे।

संबंधित समाचार