Banda News : अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक आरोपी गिरफ्तार, निकाय चुनाव में माहौल खराब करने की थी साजिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Banda News बांदा में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड कर एक आरोपी गिरफ्तार।

Banda News बांदा में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से असलहे और कारतूस बरामद हुए है। आरोपी निकाय चुनाव में माहौल खराब करने की साजिश कर रहे थे।

बांदा, अमृत विचार। Banda News निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में पुलिस का आपरेशन क्लीन अभियान फिर शुरू हो गया। इसी कड़ी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए घर में चल रही असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से बने व चार अधबने असलहे  व कारतूस के साथ उपकरण बरामद किये है। 

निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए आपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद कुमार को मुखबिर ने थाना क्षेत्र के मरौली गांव में अवैध असलहा फैक्ट्री संचालन की सूचना दी।

इस पर थानाध्यक्ष अपने हमराही उप निरीक्षक सुभाषचंद्र, कांस्टेबिल अंकित यादव, सौरभ पांडेय, शिवकुमार सरोज, अमित कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए। घेराबंदी करते हुए अमृतलाल विश्वकर्मा पुत्र साधुराम विश्वकर्मा को असलहा बनाते रंगे हाथों दबोच लिया।

मौके से दो बने और एक अधबने तमंचों समेत कारतूस, खोखा व उपकरण बरामद किए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से अवैध असलहा बनाने का काम कर रहा था। असलहा बनाकर आसपास के जनपदों में चार से पांच हजार रुपये में बेचते थे।

संबंधित समाचार