मुरादाबाद : तीन जनवरी को यात्रा में शामिल होने गाजियाबाद जाएंगे कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के चौमुखा पुल स्थित कांग्रेस के महानगर कार्यालय में मंगलवार को जिला व कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी तौकीर आलम, जिला प्रभारी चौधरी सुखराज सिंह और प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने पदाधिकारियों से तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

तौकीर आलम ने प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यात्रा तीन जनवरी को गाजियाबाद में लोनी बार्डर से शुरू होगी। इसमें जिला व महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हों। 

महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने आश्वस्त किया कि यात्रा में जिले से अधिक संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में असद मौलाई, मोहम्मद शमी, शिवराज सिंह गुर्जर, हाजी रिजवान कुरैशी, श्याम बाबू वाल्मीकि, मोहम्मद शदान, अनमोल गुप्ता, डॉ. मोहम्मद जमाल, शकील सरवर हाशमी, अजय सारस्वत सोनी आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: बीटेक की छात्रा से छेड़खानी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात