Indian Railway : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कोहरे के कारण राजधानी, दुरंतो समेत कई ट्रेने घंटों लेट, देखें- लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Indian Railway कानपुर में कोहरे के कारण कई ट्रेन लेट हो रही है।

Indian Railway कानपुर में कोहरे का असर अब ट्रेन में भी दिखने लगा है। राजधानी,दुरंतो समेत कई ट्रेने घंटों लेट है। इसी तरह श्रमशक्ति एक्सप्रेस भी साढ़े तीन घंटे देरी से आई है।

कानपुर, अमृत विचार। मंगलवार को जहां पारा काफी लुढ़कने और सर्दीली हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ गई। राजधानी,दुरंतों ही नहीं श्रमशक्ति भी काफी देरी से सेंट्रल पर पहुंची। छोटी दूरी की इंटरसिटी भी देरी से चल रही है। दूसरी ओर लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण लेकर यात्री ट्रेनों के इंतजार में सर्द रातें काट रहे हैं।

रेल अधिकारियों ने बताया कि आउटर में कोहरे की घनी चादर के चलते ट्रेन स्पीड नहीं पकड़ पाती। सुरक्षा के लिहाज से सावधानीपूर्वक चलाना पड़ता है। जिसकी वजह से ज्यादातर ट्रेने लेट चल रहीं हैं। वीआइपी ट्रेनों पर भी बुरा असर पड़़ा है,खासतौर पर लंबी दूरी की ट्रेने दिन में भी कवर नहीं कर पा रहीं।

मंगलवार को (12301) हावड़ा राजधानी 3 घंटे , (12423) डिब्रूगढ़ राजधानी 3 घंटे, (12313) सियालदाह राजधानी 3 घंटे (02563), (12274) हावड़ा दुरंतो 4 घंटे, (12452) श्रमशक्ति एक्सप्रेस 3.37,बरौनी- नई दिल्ली स्पेशल 2 घंटे, (1109) झांसी इंटरसिटी 2 घंटे, (12303) पूर्वा एक्सप्रेस 6 घंटे , (12417) प्रयागराज एक्सप्रेस 4 घंटे , (12393) संपर्क क्रांति 4 घंटे, (12309) राजेंद्र नगर जसराज एक्सप्रेस 3 घंटे, (12877) गरीब रथ साढ़े 7 घंटे , (12225) कैफियत एक्सप्रेस 5 घंटे ,(12561) स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 3 घंटे , (12301) , (15484) महानंदा एक्सप्रेस 5 घंटे , लेट सेंट्रल पर पहुंची।

 

संबंधित समाचार