उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने दी है। स्वतंत्र देव ने ट्विटर के माध्यम से कहा, “मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मुझसे …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने दी है। स्वतंत्र देव ने ट्विटर के माध्यम से कहा, “मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें।”

उन्होंने कहा, “डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हूं। मेरा सभी प्रदेश वासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।”

संबंधित समाचार