उन्नाव: कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अधिकारी ने की आत्महत्या
उन्नाव। उन्नाव में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीईओ सुरेश चंद वर्मा का शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। परिजन बीईओ को फंदे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुखार के साथ सांस …
उन्नाव। उन्नाव में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीईओ सुरेश चंद वर्मा का शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। परिजन बीईओ को फंदे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्होंने कानपुर उर्सला अस्पताल में जांच कराई थी। शनिवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इसकी सूचना दी गई। इससे परेशान बीईओ ने मोहल्ला कल्याणी स्थित अपने आवास पर फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने उन्हें फंदे से नीचे उतार कर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुरेश चंद्र वर्मा (52) 1997 बैच के बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी थे और वर्तमान में कानपुर नगर में बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) के पद पर तैनात थे। उनके पास सदर बाजार का भी अतिरिक्त कार्यभार था।
