Corona Virus Outbreak : कोविड-19 के 10 करोड़ मामले वाला पहला देश बना अमेरिका 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

अमेरिका में आधिकारिक तौर पर कोविड-19 के 10 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं

लॉस एंजिलिस। अमेरिका 10 करोड़ से अधिक कोविड-19 के मामलों वाला विश्व का पहला देश बन गया है और महामारी शुरू होने के बाद से इसकी चपेट में आने से अबतक करीब 10 लाख 80 हजार लोग जान गंवा चुके हैं।

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में आधिकारिक तौर पर कोविड-19 के 10 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। सीडीसी के बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों में 21 दिसंबर तक देश में कोविड-19 के कुल 100,216,983 मामलों की पुष्टि हुई है।

विशेषज्ञों ने कहा कि वास्तविक संख्या बहुत अधिक हो सकती है, क्योंकि घर पर परीक्षण करने वाले लोग अपने परिणाम सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को नहीं भेजते हैं और बहुत से लोग टेस्ट भी नहीं करवाते हैं। सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी शुरू होने के बाद से देश में करीब 10 लाख 80 हजार लोग कोविड -19 की चपेट में आने से जान गंवा चुके हैं। 

ये भी पढ़ें : उज्बेकिस्तान में भारतीय कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत, WHO ने कहा- जांच में करेंगे सहयोग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीएम योगी बोले, प्रदेश में बन रहा मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम, 'स्पोर्ट्स स्टेट' के रूप में मिलेगी नई पहचान
अभ्युदय योजना से बेटियों ने यूपीएससी में लहराया परचम, बिना महंगी कोचिंग के मिली सफलता, तीन बेटियों ने 2025 में बनाई पहचान
शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया जारी करने की मांग, बीटीसी शिक्षक संघ ने प्रांतीय बैठक कर सरकार से रखी मांगे
चैत्र नवरात्र में शक्तिपीठों में होंगे भव्य समारोह: मिशन शक्ति से जुड़े आयोजन और महिला सहभागिता पर रहेगा विशेष जोर
Lakmé Fashion Week: रैंप वॉक के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने दिखाया दमदार स्वैग, बेफिक्र सिग्नेचर स्टाइल के साथ दिया रेबेलियस टच