हरदोई : जिले में मिला पहला संक्रमित मरीज, कोविड प्रोटोकॉल कोसों दूर  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। जिले में कोविड  मिलने से स्वास्थ्य विभाग सहित जिले में हड़कंप मच गया है। जिले में पहला मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अन्य लोगों को को  बचाने के लिए जद्दोजहद तेज कर रहा है।

बताते चलें कि एक बार फिर कोविड का प्रकोप शुरू हो रहा है पूरा विश्व कोविड को लेकर चिंतित है वहीं जिले में भी गुरुवार को एक मरीज पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

 बताते चलें अभी जिले में कोविड  को लेकर लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। जगह-जगह आयोजनों में भीड़भाड़ हो रही है वही मास्क का भी प्रयोग लोग नहीं कर रहे हैं जिले में एक मरीज मिलने के बाद अब लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करने के लिए जागरूक होना पड़ेगा।

गौरतलब हो कि तमाम सरकारी आयोजन भी आए दिन हो रहे हैं अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कोविड-19 का उल्लंघन हो रहा है लेकिन अब कोविड मरीज मिलने के बाद शायद जिला प्रशासन भी इसको लेकर सजग होगा और लोगों को कोविड  नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित करेगा।

यह भी पढ़ें-लखनऊ : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दो अफसरों को किया सस्पेंड

संबंधित समाचार