लखनऊ: आकाश को अलॉट हुआ आजम का सरकारी आवास
लखनऊ, अमृत विचार। रामपुर से उपचुनाव में विधायक चुने गए आकाश सक्सेना को राजधानी में विधायक आवास आवंटित कर दिया गया है। आकाश को पूर्व विधायक आजम खान का सरकारी आवास दिया गया है। राजधानी के दारुलशफा स्थित 34 -B को राज्य संपत्ति विभाग की तरफ से विधायक आकाश सक्सेना को आवंटित किया गया है। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व ही आकाश सक्सेना को विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई है। जिसके बाद उन्हें राजधानी में सरकारी आवास आवंटित किया गया है।
ये भी पढ़ें - विकास के नए रास्ते खोलती है शिक्षा :नितिन अग्रवाल
