महोबा: धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव
सिख समुदाय ने निकाली शोभायात्रा
अमृत विचार, महोबा। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर पर शहर में सिख समुदाय ने करीब दो बजे गुरुद्वारा परिसर से सरदार जसपाल सिंह और सरदार अमरजीत सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सबसे आगे पंच प्यारे हाथों में तलवार लिए चल रहे थे उनके पीछे लोग शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थेl
शोभा यात्रा आल्हा चौक, तहसील चौराहा, सर्राफा चौराहा, ऊदल चौक से होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुईl गुरुद्वारा में लोगों को लंगर छकाया गयाl शोभा यात्रा के दौरान सिख समुदाय के लोग बोले सो निहाल सस्त्रीअकाल के नारे बुलंद कर रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान सिख समुदाय के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। शोभा यात्रा में पंजाब से आया गतका अखाड़े के नवयुवकों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन कराया l हैरतअंग्रेज कारनामे देखकर लोग दंग रह गए।
इससे पूर्व गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां पर हमीरपुर महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने जो बलिदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता गुरु गोविंद सिंह ने सच्चाई का रास्ता दिखाया है हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिएl जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने सच्चाई का संदेश दिया है।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,दाऊ तिवारी रमेश जैदका, शिव किशोर गोस्वामी,कमलेश सोनी, जगदीश शिवहरे, विनोद पुरवार, तारा पाटकार सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए l
ये भी पढ़ें - एक्ट्रेस रिया कुमारी हत्या मामले में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
