प्रयागराज: स्वास्थ्य विभाग ने माघमेले को घोषित किया ‘नो प्लास्टिक जोन”

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने प्रयागराज में आयोजित होने वाला माघमेले को “नो प्लास्टिक जोन” घोषित किया है। शहर में माघमेला जनवरी से शुरू होने वाला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेले में जो भी श्रद्धालु प्लास्टिक का बैग लिए दिखाई देंगा उसे विभाग एवं निगम की टीम कपड़े का बना झोला देगी साथ ही पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के लिए भी अपील करेगी।

मेले के स्वच्छता प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने आज बताया कि मेला क्षेत्र में लगाए जा रहे एलसीडी स्क्रीन पर स्वच्छ भारत मिशन कैंपेन और प्लास्टिक मुक्त माघ मेले से संबंधित मैसेज भी चलाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले में छह करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। संगम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

मेले में प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पहली बार माघ मेले में प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए शासन की तरफ से गांधीगिरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई श्रद्धालु मेला क्षेत्र में प्लास्टिक के बैग का प्रयोग करते दिखेगा तो उसे मेले में ही प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े का बैग नि:शुल्क दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्रभु झूलेलाल जयंती चेटीचंड को संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा सिंधी समाज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Assembly Election Voting: लोकतंत्र का महापर्व, कड़ी सुरक्षा के बीच पुडुचेरी में वोटिंग, मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ कतार में खड़े दिखे लोग 
Nagaland Assembly By-election: कोरीडांग में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, मैदान में छह उम्मीदवार, 22,382 लोग करेगें मताधिकार का इस्तेमाल 
पीएम मोदी का बंगाल दौरा, ताबड़तोड़ तीन चुनावी रैलियां; भाजपा के प्रचार अभियान को और तेज करेंगे प्रधानमंत्री 
Assembly Election 2026 : असम, केरल और पुडुचेरी के लोगों से प्रधानमंत्री मोदी ने की अपील, बड़ी संख्या में करें अपने मताधिकार का प्रयोग
शेयर बाजार में भारी गिरावट : पश्चिम एशिया में युद्धविराम उल्लंघन से निवेशकों में डर का माहौल, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल