आयोजन: शबद कीर्तन व भजन से गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव की बिखरी छटा
अमृत विचार, अयोध्या। खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण में भजन-कीर्तन के साथ सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर अनोखी छटा बिखर गई। जहां जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन और भजन प्रस्तुत कर भक्ति भाव का संचार किया। वहीं आखिर में गुरुद्वारा दुखनिवारण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
25.jpg)
यहां गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारे की अगुवाई में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। लोगों ने मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह का जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है, समानता और समावेशिता का प्रचार उनके द्वारा किया गया। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।
कहा, वह सिर्फ एक आध्यात्मिक आदर्श नहीं थे बल्कि एक योद्धा थे जो सर्वोच्च बलिदान के सामने भी सिद्धांतों से खड़े थे। इस दौरान कार्यक्रम में जसवीर सिंह सेठी, प्रतिपाल सिंह गांधी, नवनीत सिंह निशू बाबा, गुरु चरन सिंह, सुरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह जबल परमजीत सिंह पम्मा, अमनदीप सिंह विशी, रजनीश शर्मा, अवनीत गांधी, मिंटू सिंह, विशाल सहित बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों का किया गया सम्मान
गुरुद्वारा दुख निवारण में विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित किये जाने वालों में रोमाना सिद्दीकी सदस्य अल्प संख्यक आयोग उत्तर प्रदेश, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, बीकापुर विधायक डॉॅ. अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, अवध विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो अजय प्रताप सिंह, सीओ यातायात प्रमोद यादव ,एलआईयू सीओ दिनेश पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, समाजसेवी आलोक सिंह, राजेंद्र सिंह, फिरोज खां गब्बर, एजाज अहमद, नवीन पांडेय आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-OBC आरक्षण: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची UP सरकार, दाखिल की अर्जी
