दुरदुरिया व संत पूजन से अयोध्या महोत्सव का हुआ आगाज, कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। दुरदुरिया व संत पूजन के साथ अयोध्या महोत्सव का आगाज हो गया। गुरुवार को आयोजित दुरदुरिया पूजन में 51 सौ महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संतों का भी पूजन किया गया। साथ ही कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से आगंतुकों को सम्मोहित कर दिया।

Image Amrit Vichar(14)
अयोध्या- अयोध्या महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं कलाकार

 

कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने विशिष्ट अतिथि रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास व महंत गिरीश पति त्रिपाठी की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर किया। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि ग्राम्य परिवेश और लोक संस्कृति में व्याप्त रचनात्मक आचार, व्यवहार कला तत्व के रुप में परिणीत हो लोककलाओं को समृद्ध करते हैं।

Image Amrit Vichar(12)
अयोध्या- महोत्सव में दुरदुरिया पूजन में बड़ी संख्या में शामिल हुईं  महिलाएं

 

हमारी संस्कृति व कला को संरक्षण प्रदान करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि महोत्सव में कलाकार अपनी प्रस्तुति से आम जनमानस को सांस्कृतिक विरासत का दर्शन कराते हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि भारतीय संस्कृति व व्यवहार में ललित कला व लोक संस्कृति का समावेश है।

Image Amrit Vichar(11)
अयोध्या- अयोध्या महोत्सव के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि का स्वागत करते न्यास अध्यक्ष व अन्य

 

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या महोत्सव ने हमारी लोक संस्कृति व परम्परा को वैश्विक स्तर पर प्रसारित किया है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, रवि तिवारी, आकाश अग्रवाल, बलवीर सिंह, विवेक पाण्डेय, विजय यादव, दिनेश कुमार, पूजा अरोड़ा, ऋचा उपाध्याय, सुचि श्रीवास्तव मौजूद रहीं।  महोत्सव के न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-OBC आरक्षण: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची UP सरकार, दाखिल की अर्जी

संबंधित समाचार