अयोध्या: हमारा आंगन हमारे बच्चे को लेकर मनाया गया उत्सव, गंदगी देख विधायक ने जतायी नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मिल्कीपुर, अयोध्या। निपुण लक्ष्यों एवं मूलभूत साक्षरता की आवश्यकता आदि को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे "हमारा आंगन हमारे बच्चे" को लेकर उत्सव कार्यक्रम का आयोजन मिल्कीपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित अटल मंडपम सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद रहे। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा लगाए गए  टीएलएम मेला एवं प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश की संपदा हीरा एवं जवाहरात नहीं होते बल्कि वहां के बच्चे एवं नौजवान ही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मिल्कीपुर रिचा सिंह व बाल विकास परियोजना अधिकारी मिल्कीपुर विवेक शाही ने कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने किया। 

Image Amrit Vichar(15)
अयोध्या : मिल्कीपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित अटल मंडपम सभागार में अध्यापिकाओं को सम्मानित करते विधायक

 

इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों शबाना आजम और खुशबू सिंह व शिक्षिका मृणाली वर्मा, प्रीति यादव, अमिता शर्मा, संध्या कुमारी और शिक्षक अरविंद राही को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके एआरपी यशवीर सिंह, सत्येद्र द्विवेदी, पारिजा श्रीवास्तव, मंत्री भगवती प्रसाद यादव, शिक्षक नेता सुरेंद्र वर्मा, विजय कुमार सिंह, बीएल मिश्रा, जीएन रावत, विवेक सिंह सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

गंदगी देख विधायक ने जतायी नाराजगी
कार्यक्रम में पहुंचे मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद ने कार्यक्रम स्थल के आसपास गंदगी का ढेर देख खंड शिक्षा अधिकारी मिल्कीपुर रिचा सिंह से नाराजगी जतायी। कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा कार्यक्रम स्थल पर खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान के प्रति शिक्षक व शिक्षिकाओं को जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर: आक्रोशित कोटेदारों ने सांसद संजय सिंह का पुतला फूंका

संबंधित समाचार