विदर्भ के विकास के बगैर महाराष्ट्र का सम्पूर्ण विकास संभव नहीं: शिंदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि विदर्भ के विकास के बगैर महाराष्ट्र का सम्पूर्ण विकास संभव नहीं है। शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार विदर्भ और मराठवाड़ा जैसे राज्य के वंचित इलाकों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

ये भी पढ़ें- भारत जोड़ो रैली में रुकावट डालने की भूल न करे सरकार- दीपेंद्र हुड्डा

सदन में चर्चा के दौरान जवाब देते हुए शिंदे ने कहा, अगर विदर्भ मजबूत है, राज्य मजबूत होगा। विदर्भ के विकास के बगैर महाराष्ट्र का सम्पूर्ण विकास संभव नहीं है। नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे के हाल में हुए उद्घाटन की प्रशंसा करते हुए शिंदे ने कहा कि यह 10 जिलों से होकर गुजरती है और 14 जिलों को परोक्ष रूप से आपस में जोड़ती है। 

ये भी पढ़ें- भारत, नेपाल में नयी सरकार के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक: विदेश मंत्रालय

 

संबंधित समाचार