लखनऊ: अस्पताल में ठंड से ठिठुरते दिखे मरीज, नहीं हुई अलाव व कंबल की व्यवस्था, ओपीडी में समय से नहीं पहुंच रहे डॉक्टर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित साढ़ामऊ राम सागर मिश्रा शौ शैया  अस्पताल में ठंड में मरीजों की जान पर आफत है। कड़ाके की सर्द में उन्हें कंबल तक नसीब नहीं है। अलाव का इंतजाम भी दूर-दूर तक नहीं दिखता। ठंड अब जानलेवा बन गई है।अस्पताल के सीएमएस डॉ.सुशील प्रकाश वर्मा का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में कंबल है मांगने पर मरीजों को कंबल उपलब्ध कराया जाता है। 

वहीं मरीजों का कहना है कि अगर वार्ड में बेड खाली रहे तो घर से लाए कंबल-चादर बिछाकर रात काटनी पड़ती है, नहीं तो फर्श पर गुजारा करने की मजबूरी है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल देने का प्रावधान है। बावजूद वार्डों में मरीजों को कंबल नहीं मिल रहा है। भर्ती मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए भी कोई व्यवस्था अस्पताल परिसर में नहीं है। मरीज और उनके परिजन ठंड भरी रात में ठिठुरने को विवश हैं तथा अस्पताल परिसर में अलाव की भी ब्यवस्था नहीं दिखी दूर दराज से इलाज के लिये आये मरीज व तीमारदार भी ठंड से ठिठुरते दिखे।

अस्पताल के सामने मुख्य द्वार पर कुछ मरीज और उनके स्वजन गत्ता जलाकर आग सेंक रहे थे। कैमरे का फ्लैश चमकता देख आग सेंक रहा एक स्वास्थ्यकर्मी खिसक गया। वहीं प्रसव वार्ड में मरीजों ने बताया कि भीषण शीतलहरी में भी अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कंबल नहीं दिया गया है। घर से रजाई व कंबल मंगवाना पड़ा है।मरीजों की परेशानी पर अस्पताल प्रशासन की मनमानी भारी है।

ंेच 2
अस्पताल में समय से नहीं पहुंच रहे डॉक्टर परेशान हो रहे मरीज

 

पर्चा बनवाने के लिये चक्कर काटते दिखे मरीज 
अस्पताल में इलाज के लिये आई महिला कमला देवी,शांती व टीवी का मरीज राजू निवासी रुदही ने बताया कि वह सुबह 10 बजे आ गये थे।लेकिन अब 11 बज चुका है मगर पर्चा बनवाने वाला काउंटर नही खुला है।वहीं कई विभागों के डॉक्टर भी समय पर नहीं पहुंचे थे इसलिए इलाज के लिए आये मरीज इधर उधर भटकते रहे।

asp 3
पूर्व  सरकार में लाखों रुपये की लागत से खरीदी गई एक फोन कॉल पर मरीजों की जान बचाने वाली एम्बुलेंस भी अब दम तोड़ चुकी है- फोटो अमृत विचार 

 

 कबाड़ हो गई अस्पताल में खड़ी एम्बुलेंस
पूर्व की सरकार में लाखों रुपये की लागत से खरीदी गई एक फोन कॉल पर मरीजों की जान बचाने वाली एम्बुलेंस भी अब दम तोड़ चुकी है।मरीजों को लेकर सड़कों पर फर्राटा भरने वाली जीवनदायिनी दो एम्बुलेंस अब शौ शैय्या अस्पताल के परिसर में खड़ी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।जिनके अब पुर्जे भी गायब हो रहे हैं।

 चिकित्सक की सलाह, ठंड से बचाव जरूरी 
बीकेटी के साढ़ामऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जाड़े के दिनों में गर्म कपड़ा पहनना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा घर में समय व्यतीत करना चाहिए। ताजा एवं गर्म खाना तथा गर्म पानी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। वृद्धजन के लिए आग की व्यवस्था होनी चाहिए। नियमित ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच करानी चाहिए। उनको ब्रेन हेमरेज होने की ज्यादा खतरा रहता है। बच्चों के लिए ठंड से बचाव बेहद जरूरी है।

कोट.............

" अस्पताल में मरीजों को देने के लिये पर्याप्त मात्रा में कंबल मौजूद है।तथा भर्ती मरीजों को ठंड से बचाव हेतु कंबल दिये भी जा रहे" हैं।-

सुशील प्रकाश वर्मा, सीएमएस राम सागर अस्पताल साढामऊ

संबंधित समाचार