वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, विकास कार्यों की प्रशंसा की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेत्री वसुंधरा राजे ने आज गुरुवार को लखनऊ पहुंचकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार में किए गए कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि लोक कल्याण के मार्ग पर चलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को उन्नति की जो ऊंचाइयाँ दी है, वह निश्चित रूप से अभूतपूर्व है।

 

इससे पहले वसुंधरा राजे योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुईं थी। बता दें कि राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। सीएम योगी की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में हैं। ऐसे में मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

संबंधित समाचार