मेघालय 2023 विधानसभा चुनाव की कांग्रेस ने पहली सूची की तैयार, 40 उम्मीदवारों को मिली जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिलांग। मेघालय प्रदेश कांग्रेस समिति ने 2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर ली है। मेघालय में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। मेघालय प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और शिलांग से सांसद विसेंट एच. पाला ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति ने सूची को अपनी मंजूरी दे दी है लेकिन इसे अंतिम मंजूरी और नामों की घोषणा दिल्ली से की जाएगी। सूची में 10 पूर्व विधायकों, सात महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इन 40 लोगों में 30 नये नाम हैं और कई ऐसे चेहरे भी हैं जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ेंं- 'यात्रा से मिले लाभ को वोट में तब्दील करना अगली चुनौती', भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बोले थरूर

संबंधित समाचार