बरेली: दो सैनिकों समेत 154 लोग कोरोना पॉजिटिव, तीन संक्रमितों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जनपद में रविवार को भी कोरोना के मरीजों की संख्या का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी की गई सूची में छावनी कैंट के दो सैनिकों समेत 154 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। रविवार को आईवीआरआई से 610 सैंपलों की रिपोर्ट में 49 …

बरेली,अमृत विचार। जनपद में रविवार को भी कोरोना के मरीजों की संख्या का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी की गई सूची में छावनी कैंट के दो सैनिकों समेत 154 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। रविवार को आईवीआरआई से 610 सैंपलों की रिपोर्ट में 49 लोगों को कोरोना पॉजिटिव, ट्रू नॉट के 25 और एंटीजेन किट के 1288 सैंपलों की रिपोर्ट में 87 पॉजिटिव आए हैं। जबकि 14 लोगों की निजी लैब से कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। इसके अलावा तीन कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।

रविवार को आई रिपोर्ट में घंटाघर के दो, मढ़ीनाथ के तीन, कर्मचारी नगर के एक, सिविल लाइंस के पांच, संजयनगर में पांच, नगरपालिका में एक, मोहल्ला महादेव में एक, मोहल्ला कानून गोयान में दो, क्योलड़िया में तीन, मोहल्ला परा में तीन, हार्टमैन कॉलोनी में एक, सुभाष नगर में दो, एजाज नगर में एक, परसौना में एक, राजीव कालोनी एक जगतपुर नई बस्ती एक, एकता नगर में एक, इज्जतनगर में एक, साहू गोपीनाथ इंटर कालेज में एक, पुलिस लाइंस में एक, राम वाटिका में एक, साहूकारा में दो, सिरौली के प्यासे में एक, केसरपुर में एक संक्रमित मिला है।

मेवा पट्टी में एक, चक महमूद में एक, सीबीगंज में एक, शिवनगर में दो, बारादारी के बुखारपुरा में एक, एक निजी अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मी, सुरेश शर्मा नगर में एक, आलमगिरी गंज में एक, शहबाद में एक, सनराइज एंक्लेव में दो, कुतुबखाना में एक, बहेड़ी में एक, एयर फोर्स गेट के सामने एक, रामपुर गार्डन में एक, बड़ा बजार में एक संक्रमित मिला है। स्वाले नगर में एक, महानगर में एक, मिनी बाईपास में एक, उमरिया में एक, कांधरपुर में एक, मनकारा में एक, ढकनी में एक, रम्पुरा में एक, भजेड़ा में एक, कटरा चांद खां में एक, सूर्योदय नगर में चार, सिंघाई में दो, सनसिटी में दो, ग्रीन पार्क में एक, भगवतीपुर में एक, कांकड टोला में एक, केला बाग में एक, मल्लपुर में एक, जगतपुर एक, रीनामंड स्कूल तीन, मिर्ची टोला दो, ब्रह्मनपुरी एक, छीपी टोला में एक, चाबई में तीन, आजादनगर में एक, केशरपुर में एक, भुता में एक, मझगवां दो को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

क्यारा सीएचसी पर एक, फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी में दो स्वास्थकर्मी संक्रमित
स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में क्यारा सीएचसी पर एक और फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी पर तैनात दो स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विष्णुधाम में सात संक्रमित निकले
संजयनगर विष्णु धाम कालोनी में रविवार को सात संक्रमितों की पुष्टि से हड़कंप मच गया। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट कराया जा रहा है।

किला छावनी में 13 संक्रमित
किला छावनी क्षेत्र में 13 संक्रमित निकले हैं। इससे क्षेत्रवासी दहशत में आ गए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी संक्रमितों को आईसोलेट किया जा रहा है। साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है।

एक रामपुर का तो एक को ट्रेस नहीं कर पाया विभाग
रविवार को जारी हुई 154 संक्रमित की सूची में एक संक्रमित रामपुर जिले का निवासी है। वहीं एक अन्य संक्रमित को स्वास्थ्य विभाग ट्रेस नहीं कर पाया है। विभाग की ओर से संक्रमित व्यक्ति को तलाशा जा रहा है।

तीन कोरोना संक्रमितों की मौत
जिला सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक कुमार ने बताया कि पूजा नाम की मानसिक रोगी की मौत हो गई। बताया कि उसकी जांच रिपोर्ट 26 को पॉजिटिव आई थी। जिसका शहर के बाहर निजी मेडिकल कॉलेज और कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। इनके अलावा सिविल लाइस स्थित स्टेट बैंक के कर्मचार अतुल शर्मा हैं। इनका 26 जुलाई को सैंपल लिया गया था। 30 जुलाई को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनका उपचार भी कोविड अस्पताल में चल रहा था। वहीं, एयरफोर्स गेट के सामने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सतेंद्र रस्तोगी की भी रविवार को मृत्यु हो गई। इन्हें 26 जुलाई को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सभी मृतिकों के परिजनों और प्रशासन को सूचना भेज गई है। कोविड नियमों के मुताबिक अंतिम अंत्योष्टि की जाएगी।

संबंधित समाचार