छत्तीसगढ़: रायगढ़ में गहरी खाई में गिरी कार, चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी। सारंगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि टिमरलगा निवासी महेंद्र पटेल अपनी पत्नी मीनू पटेल, माता-पिता एवं 15 साल की बेटी के साथ मंदिर दर्शन करने गए ओडिसा के भटली गए थे।

ये भी पढ़ें - चार वर्षों के शासनकाल में जनता से किए 80 प्रतिशत चुनावी वादे पूरा : CM भूपेश 

कल रात वापसी के दौरान देर रात कार रिवर्स करने के दौरान अनियंत्रित होकर पानी से भरे पत्थर खदान में जा गिर गयी। इस घटना में 15 साल की बच्ची ने जैसे-तैसे कार के कांच से निकलकर अपनी जान बचाई, बाकी लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक पहुंचे गये। आज दोपहर कार को क्रेन से निकाल लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ : स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए 780 करोड़ की विशेष योजना को मंजूरी