पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ की भारत में रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो-तीन दिन पहले हमें यह जानकारी दी गई थी। आगे कोई तारीख हमारे साथ साझा नहीं की गई है। बिलाल लशारी द्वारा निर्देशित द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट 1979 की क्लासिक फिल्म मौला जट्ट जैसी है।

मुंबई। भारतीय दर्शक फिलहाल बड़े पर्दे पर फवाद खान और माहिरा खान अभिनीत पाकिस्तानी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’नहीं देख पाएंगे। सिनेमाघरों की चेन आईनॉक्स के एक अधिकारी ने बताया कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी थी, जिसे संभवत: अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें:-अक्षय कुमार व अजय देवगन समेत अन्य फिल्मी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर जताया शोक

अधिकारी ने एक मीडिया न्यूज एजेंसी से कहा कि वितरकों ने हमें सूचित किया है कि फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। दो-तीन दिन पहले हमें यह जानकारी दी गई थी। आगे कोई तारीख हमारे साथ साझा नहीं की गई है। बिलाल लशारी द्वारा निर्देशित द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट 1979 की क्लासिक फिल्म मौला जट्ट जैसी है।

हालांकि फिल्म के निर्माताओं के अनुसार न तो यह रीमेक है और न ही सीक्वेल। 13 अक्टूबर को पाकिस्तान में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म है। फिल्म ने एक करोड़ डॉलर की कमाई की है। 

ये भी पढ़ें:-Video : तुनिषा शर्मा की मां का सनसनीखेज खुलासा, कहा- मुस्लिम बनाना चाहता था शीजान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म