रुद्रपुर: युवक पर जानलेवा हमला कर किया अधमरा
रुद्रपुर, अमृत विचार। पहाड़गंज के रहने वाले एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों पर जानलेवा हमलाकर अधमरा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहाड़गज निवासी शरीफ खान ने बताया कि पडोस का ही रहने वाले वाला आबिद पिछले लंबे समय से उससे रंजिश रखता है। 24 दिसंबर की सुबह साढे़ सात बजे वह कुछ साथियों के साथ उसके घर पर आया और धोखे से बाहर बुलाकर उस पर लाठी डंडों और लोहे की रॉड से हमला शुरू कर दिया और घायल होकर वह नीचे गिर गया।
जिस पर हमलावर उसे अधमरा समझ फरार हो गए। घायल को परिवार के लोग आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने घायल की तहरीर के आधार पर आबिद व कुछ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
