हरदोई: कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य टीम ने लिए 28 सैम्पल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के अहिरोरी ब्लॉक के सोहासा गांव में एक महिला के कोविड पॉजिटिव मिलने से स्वस्थ्य महकमां चौकन्ना हो गया है। शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डा.मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में स्वस्थ्य महकमें की एक टीम सोहासा गांव पहुंची। जहां पर टीम ने आसपास के घरों के लोगों का सैम्पल लिए। पूरे कंटेंटमेंट एरिया के लोगों के सैम्पल लेकर जांच के लिये प्रयोग शाला भेजे जा रहे हैं।

बताते चलें कि गुरुवार को लखनऊ के एक हास्पिटल में भर्ती सोहासा गांव की एक महिला की कोरोना पॉजिटिव आने से ज़िले से लेकर ब्लाक तक हड़कंप मच गया। महिला 21 दिसंबर को खांसी-ज़ुकाम से बेहाल महिला ज़िले के एक हास्पिटल में दवा लेने पहुंची। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ तो उसके घर वालों ने मेडिकल कालेज  में भर्ती कराया था। उसके बाद 26 दिसंबर को महिला की हालत बिगड़ जाने से घर वाले उसे लखनऊ ले गए। 

जहां पर कोविड-19 में महिला पॉजिटिव निकली थी, जिसे देखते हुए जिले से लेकर सीएचसी प्रभारी की टीम अलर्ट हो गई है। इस बारे में अहिरोरी सीएससी प्रभारी डा. मनोज सिंह ने बताया टीम ने सोहासा गांव पहुंचकर कंटेंटमेंट एरिया के 28 लोगों के सैम्पल लिए हैं। जिनमें महिला के घर के दो बच्चे हैं तथा महिला के घर के अन्य सदस्य जो लखनऊ में साथ में हैं, उनके सैंपल वहां लिए गए हैं सैम्पल प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: एनएचएम से लिए जाएंगे अस्पतालों में सर्जन: डॉ. धन सिंह

संबंधित समाचार