हरदोई: कर्नाटक को हराकर उत्तर प्रदेश ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
सिटी मजिस्ट्रेट चुने गए मैन ऑफ-द मैच
हरदोई, अमृत विचार। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सॉफ्ट बाल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में प्रथम सॉफ्ट बाल महिला व पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेला गया।जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कर्नाटक ने 12 ओवर में 57 रन बनाए।
सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक चार विकेट लिए। उसके जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने 9.5 ओवरों में ही मैच जीत लिया। फाइनल मैच में सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज उत्तर प्रदेश टीम से मेहताब को दिया गया। खिलाड़ियों को सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी व अभय सिंह (स्क्वाड्रन लीडर वायु सेना) ने ट्राफी बैग व मैडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि अनुज सेठ,जेपी सिंह, महासचिव गोपाल मिश्रा,अरविंद चित्तौड़िया, अवनीश सही भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - हरदोई: DM ने मेडिकल कालेज निर्माण की परखी हकीकत, दिए निर्देश
