हैलो सर, बैंक में सोना चोरी के बारे में कुछ बताना है… कानपुर पुलिस कमिश्नर के पास आई कॉल, जानें- फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बैंक चोरी मामले में पुलिस कमिश्नर के पास एक कॉल आई है।

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती एसबीआई शाखा में सुरंग बनाकर चोरों ने एक किलो 812 ग्राम सोना पार कर दिया था। इस पर पुलिस की कई टीमें खुलासें के लिए लगी हुई है।

कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत भौंती शाखा की भारतीय स्टेट बैंक में सुरंग बनाकर स्ट्रांग रूम से चोरी किए गए 1.812 किलो लगभग 99 लाख रुपये सोने के मामले में शुक्रवार को एक अननोन कॉल पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंचा। जिसने सोना चोरी करने के बारे में जानकारी दी। जिससे पुलिस नए एंगल से काम करने लगी है।

पुलिस ने एक बार फिर से गार्ड लेबर और केयर टेकर को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की। इस बार उनकी फोन लोकेशन को सामने रखकर पुलिस ने पूछताछ की। इसके अलावा कटर और ब्लेड की मेक को दिखाकर पुलिस आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे पुलिस कमिश्नर ऑफिस में एक अननोन फोन पहुंचा, जिसने कहां कि सर में बैंक चोरी मामले में कुछ अहम जानकारी देना चाहता हूं। कॉल को डीसीपी वेस्ट को ट्रांसफर कर दिया गया। जिसके उन्होंने अननोन नम्बर से बात की मगर बात क्या हुई इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है।

इसके बाद बैंक में मजदूरी का कार्य कर चुके गज्जापुरवा निवासी पप्पू, बलजीत, मलखान, बैंक का सफाई कर्मचारी कृष्णा बाल्मीकि को थाने बुलाकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की गई। उनके मोबाइल की लोकेशन भी पुलिस के पास मौजूद थी। भीमसेन रोड पर बने मुनेश्वरी पैट्रोल पम्प में पुलिस ने सीसी टीवी कैमरा एक बार फिर खंगाला, इसी के साथ बैंक में सीसी टीवी कैमरे से डिलीट किए गए फुटेज को रिट्रीव करने के लिए अलग से टीम लगा दी गई है।

ग्राइंडर और ब्लेड को लेकर पुलिस ने इलाके में मौजूद दुकानदारों से पूछताछ की। डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि जिनपर शक था उनसे पूछताछ जारी है। मगर उनसे कोई ऐसा तथ्य नहीं मिल सका है जो खुलासे के करीब ले जा सके।

संबंधित समाचार