Auraiya Accident : रेलिंग तोड़कर यमुना में कार गिरने से नेवी के चीफ इंजीनियर की मौत, दोस्तों के साथ घूमने निकले थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Auraiya Accident औरैया में हादसा होने से नेवी के चीफ इंजीनियर की मौत।

Auraiya Accident औरैया में अनियंत्रित होकर कार रेलिंग तोड़कर यमुना में गिर गई। हादसे में नेवी के चीफ इंजीनियर की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकले थे।

औरैया, अमृत विचार। Auraiya Accident सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की देर रात्रि एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में जा गिरी। जैसे ही इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई आनन-फानन में उन्होंने गोताखोरों के माध्यम से यमुना में गिरी कार को करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मगर तब तक उसमें सवार नेवी के चीफ इंजीनियर की मौत हो गई। 

जनपद गाजियाबाद नेवी में तैनात करण सेहगल पुत्र संजय सहगल निवासी राजनगर जनपद जालौन से कार द्वारा शनिवार की देर रात्रि आ रहे थे। जैसे ही वह यमुना पुल पर पहुंचे कि तभी कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में जा गिरी। इसकी जानकारी राहगीरों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। 

सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। मामले की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी यमुना घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मृतक की पहचान गाजियाबाद के राजनगर निवासी करन सेहगल पुत्र संजय सेहगल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह छुट्टी पर दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली घूमने के लिए  निकला हुआ था।

फिलहाल अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह जालौन मार्ग होते हुए औरैया क्यों आ रहा था। वही आपको बता दें कि पुलिस कार में दो लोगों के होने का अंदेशा जता रही है। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम दूसरे कार सवार की तलाश में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार