देश में कोरोना के 3.81 लाख से अधिक नमूनों की जांच
नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 3,81,027 नमूनों की जांच की गई है। देशभर में अब तक दो करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 02 …
नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 3,81,027 नमूनों की जांच की गई है। देशभर में अब तक दो करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 02 अगस्त को कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में 3,81,027 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,02,02, 858 हो गई है।
देशभर में 1,348 कोरोना टेस्ट लैब
देशभर में कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाले लैब की संख्या बढ़कर 1,348 हो गयी है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में चार नाम और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब 914 और निजी लैब 434 हैं। इस समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 686 (सरकारी: 418 , निजी: 268) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 556 (सरकारी: 465, निजी: 91) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 106 (सरकारी: 31, निजी: 75) हैं।
देश में कोरोना रिकवरी दर 65.77 प्रतिशत
देशभर में पिछले 24 घंटे में 40,474 कोरोना संक्रमित व्यक्ति के रोगमुक्त होने से कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 65.77 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में दो अगस्त को कुल 40,574 कोरोना संक्रमित पूरी तरह ठीक हो गये जिससे रिकवरी दर बढ़कर 65.77 प्रतिशत हो गयी है। अब तक पूरे देश में 11,86,203 कोरोना संक्रमित संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
