लखनऊ: ओबीसी आयोग की बैठक में सर्वे पर हुई चर्चा, उचित मापदंडों को अपनाने की बनी सहमति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी सरकार की तरफ से गठित किये गए उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की पहली बैठक आज राजधानी के गोमतीनगर विस्तार में सूडा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में आयोग के सदस्यों के बीच ओबीसी आरक्षण को तय करने के फॉर्मूले पर चर्चा की गयी। 

मिली जानकारी के अनुसार सदस्यों में आरक्षण के लिए उचित मापदंडों को अपनाने की सहमति बनी है। आयोग के अध्यक्ष रामावतार सिंह ने कहा है कि आरक्षण को लेकर अन्य राज्यों के मॉडल भी देखे जाएंगे। इस कार्य में जो भी जरूरी चीजें शामिल करनी हैं या फिर पहले छूट गयी हैं उनको भी आयोग संज्ञान में लेगा। उन्होंने 6 महीने के अंदर कार्य को समाप्त करने की बात दोहराई।   

बताते चलें कि पूर्व जज राम अवतार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष और पूर्व आईएएस चौब सिंह वर्मा, पूर्व आईएएस महेंद्र कुमार, पूर्व अपर विधि परामर्शी संतोष कुमार विश्वकर्मा और पूर्व विधि परामर्शी बृजेश कुमार सोनी को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की अधिसूचना के मसौदे को खारिज कर दिया था और ओबीसी को आरक्षण दिए बगैर स्थानीय निकाय चुनाव कराने का आदेश दिया था।  
 

ये भी पढ़ें -बरेली: पिछड़ों को आरक्षण देकर ही चुनाव कराया जाएगा- धर्मपाल सिंह  

संबंधित समाचार