लखनऊ : नववर्ष पर  47 आईपीएस अफसरों को मिला प्रमोशन का तोहफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने नववर्ष के मौके पर 47 आईपीएस अफसरों की प्रमोशन की सूची जारी कर दी। प्रमोशन की सूची के बाद अफसरों में नए साल के जश्न के लिए दोगुनी खुशी नजर आ रही थी। वहीं कुछ अधिकारियों के हाथ मायूसी भी लगी हैं। जिन्हें प्रमोशन से इस सूची से वंचित रहना पड़ा।

बता दें कि, 1998 बैच के आईपीएस अफसरों में अभी दो को एडीजी बनने का मौका मिला है जबकि 1998 बैच में कुल सात अधिकारी है। आईपीएस भगवान शंकर श्रीवास्तव और आईपीएस अमित चंद्रा को एडीजी के पद पर प्रमोट कर दिया गया है। वहीं आईपीएस राम कृष्ण भारद्वाज, आईपीएस उपेंद्र अग्रवाल , आईपीएस जे रवींद्र गौड़ , आईपीएस दीपक कुमार , आईपीएस सुभाष चंद्र दुबे और आईपीएस अखिलेश कुमार को आईजी बनाया गया।

जबकि आईपीएस अधिकारी केशव कुमार चौधरी, आईपीएस अजय कुमार साहनी, आईपीएस अनीस अहमद अंसारी , आईपीएस अखिलेश चौरसिया , आईपीएस शिवासिम्मी चनपपा, आईपीएस मुनिराज जी , आईपीएस दिनेश कुमार पी , आईपीएस बबलू कुमार को डीआईजी के पद पर प्रमोट किया गया।  

इन अफसरों में आईपीएस आईपीएस कलानिधि नैथानी , आईपीएस प्रभाकर चौधरी , आईपीएस संजीव त्यागी , आईपीएस पूनम , आईपीएस कुंतल किशोर , आईपीएस हरीश चंदर , आईपीएस सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज , आईपीएस सत्येन्द्र कुमार , आईपीएस राठौड़ किरीट कुमार, आईपीएस शिव हरी मीना , आईपीएस शैलेश कुमार यादव , आईपीएस मिर्जा मंजर बेग , आईपीएस राहुल राज , आईपीएस शफीक अहमद , आईपीएस राधेश्याम , आईपीएस कल्पना सक्सेना , आईपीएस सुरेश्वर , आईपीएस जयप्रकाश , आईपीएस रामजी यादव , आईपीएस संजय सिंह , आईपीएस राम किशुन , आईपीएस राजकमल यादव , आईपीएस राकेश पुष्कर , आईपीएस मनोज कुमार सोनकर , आईपीएस कुलदीप नारायण , आईपीएस मनीराम सिंह , आईपीएस किरण यादव ,आईपीएस सुरेंद्र बहादुर , आईपीएस शाहब रसीद खां , आईपीएस एस आनंद , आईपीएस राजीव नारायण मिश्रा को सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : 12 आईएएस के प्रमोशन की अधिसूचना जारी

संबंधित समाचार